PAK की ये 3 लाइफलाइन... अगर काट दे अफगानिस्तान तो बंद हो सकता है हुक्का-पानी!

पाकिस्तान की सबसे बड़ी जीवन रेखा TAPI गैस पाइपलाइन, CASA-1000 बिजली परियोजना और मध्य एशिया ट्रेड कॉरिडोर हैं, जो अफगानिस्तान से गुजरती हैं. अगर अफगानिस्तान इन्हें रोक दे या हमला कर दे तो पाकिस्तान की ऊर्जा आपूर्ति, निर्यात और अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी. बिजली संकट बढ़ेगा, उद्योग ठप पड़ेंगे और महंगाई आसमान छूएगी.