गोरखपुर में पूर्व पार्षद की बेरहमी से हत्या, मॉर्निंग वॉक पर चाकू से गोद डाला

गोरखपुर के चिलुआताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने मौत सुनिश्चित होने तक इंतजार किया और फिर फरार हो गए. पुलिस ने 7 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और रंजिश सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है.