रूस का तेल टैंकर आर्कटिक मेटागाज़ इटली-माल्टा के बीच बिना क्रू के कई दिनों से बह रहा है. 3 मार्च को ड्रोन हमले में 30 सदस्यीय चालक दल ने जहाज छोड़ दिया. इसमें 900 मीट्रिक टन डीजल और 60,000 मीट्रिक टन एलएनजी है, जो पर्यावरण के लिए टाइम बम है. इटली चिंतित है कि बदलती हवाओं से यह उसके तट की ओर आ सकता है.