जब हम ईरान को केवल धर्म के चश्मे से देखते हैं और उसे सिर्फ एक 'शिया इस्लामिक' देश मान लेते हैं, तो हम उसकी हजारों साल पुरानी समृद्ध 'इस्लाम-पूर्व' फारसी संस्कृति को अनदेखा कर देते हैं. पारसी धर्म और वेदों की दुनिया में झांकने पर पता चलता है कि कैसे भारतीय और ईरानी हजारों वर्षों से एक-सी भाषाएं, देवता, विज्ञान और एक ही पवित्र अग्नि को साझा करते आ रहे हैं.