जैसलमेर के सीमावर्ती शाहगढ़ क्षेत्र में दुर्लभ कैराकल के शिकार और सबूत मिटाने के लिए शव जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. वायरल वीडियो के बाद सक्रिय हुई वन विभाग टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जले अवशेषों से जैविक नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं.