झांसी में जिस शातिर चोर की गिरफ्तारी पर पुलिस सुबह तक अपनी पीठ थपथपा रही थी, वही आरोपी शाम को मेडिकल परीक्षण के दौरान पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से भाग निकला. इस लापरवाही ने महकमे में हड़कंप मचा दिया है और अब फरार आरोपी की तलाश में शहर भर में घेराबंदी की गई है.