इजरायली दावे के बीच लारीजानी का हाथ से लिखा पत्र आया सामने, Video

इनरायली दावों के बीच ईरानी नौसेना के शहीदों के अंतिम संस्कार से पहले अली लारीजानी के दफ़्तर ने उनके हाथ से लिखा नोट जारी किया. लारीजानी के दफ़्तर ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान नौसेना के उन जवानों के अंतिम संस्कार समारोह से पहले एक हाथ से लिखा संदेश जारी किया है, जो IRIS Dena पर अमेरिकी हमले में मारे गए थे. इस नोट में, लारीजानी ने इन मौतों को "एक बहादुर राष्ट्र के बलिदानों" का हिस्सा बताया, और इसे "अंतर्राष्ट्रीय ज़ुल्म करने वालों" के ख़िलाफ़ चल रहे संघर्ष का हिस्सा कहा.