इजरायल ने ईरानी मिसाइलों को हवा में ही उड़ाया

ईरान के मिसाइल हमले को इजरायल ने एक बार फिर नाकाम कर दिया. वेस्ट बैंक के आसमान में ईरानी मिसाइलों को एयर डिफेंस के जरिए हवा में ही नष्ट कर दिया गया. इजरायल ने स्पष्ट किया है कि उसके पास कम से कम तीन और हफ्तों तक युद्ध जारी रखने की क्षमता है. इजरायल पर ईरानी हमले लगातार हो रहे हैं.