खेत में पति ने की पत्नी की हत्या

अमेठी जनपद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी को अपने पति और उसकी प्रेमिका के बीच बातचीत का विरोध करना भारी पड़ गया. इस विवाद के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.