टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद मंगलवार को लखनऊ के होटल द सेंट्रम में भव्य रिसेप्शन हो रहा है. इसमें क्रिकेट और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं. योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत कई वीवीआईपी मेहमानों के आने की उम्मीद है, जबकि 900 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की तैयारी की गई है.