गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही के डांस मूव्स और गाने के अश्लील लीरिक्स की जमकर आलोचना हो रही है. वीडियो के क्रेडिट्स में इन लीरिक्स को लिखने का श्रेय गीतकार रकीब आलम को दिया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोरा संग आलम पर भी निशाना साधा. अब आलम ने सफाई दी है.