EPFO में बड़ा बदलाव 3 दिन में क्लेम सेटल, ट्रांसफर हुआ आसान. EPFO ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए कई अहम बदलाव किए हैं, जिससे सेवाएं पहले से तेज, आसान और पारदर्शी हो गई हैं. श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि हमरा मकसद सिस्टम को ज्यादा तेज, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली बनाना है. इससे क्लेम सेटलमेंट फास्ट हो जाएगा, प्रोसेस आसान हो जाएगा और डिजिटली एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिल सकेंगी