Assam Assembly Election 2026: असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ NDA गठबंधन में सीट-बंटवारे की बातचीत अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को नई दिल्ली में BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने पुष्टि की कि असम गण परिषद (AGP) 26 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) 11 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। बाकी 89 सीटें BJP खुद लड़ेगी।