राजीव शुक्ला ने शिवराज चौहान पर कसा तंज

संसद में बहस के दौरान कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान पर चुटीला तंज कसा, जिससे सदन ठहाकों से गूंज उठा.शिवराज मोदी की तारीफ कर रहे थे तो राजीव बोले कि अरे कितनी चमचागिरी भाई? कुछ शांत हो जाओ, मैं भी मोदी जी को 30 साल से जानता हूं. उन्हें इतनी तारीफ पसंद नहीं.