अफगानिस्तान ने उठाया ये कदम तो बंद होगा पाकिस्तान का हुक्का-पानी!

अफगानिस्तान ने रोकी सप्लाई तो पाकिस्तान की 3 बड़ी लाइफलाइन पर संकट. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव और सीमा विवाद चल रहा है. हाल के घटनाक्रमों के बीच ये स्पष्ट हो रहा है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान की कुछ अहम परियोजनाओं और व्यापार मार्गों पर प्रभाव डालकर उस पर दबाव बना सकता है. इनमें सबसे महत्वपूर्ण है TAPI यानि तुर्कमेनिस्तान-अफगानिस्तान-पाकिस्तान-भारत गैस पाइपलाइन जो पाकिस्तान की ऊर्जा जरूरतों के लिए अहम मानी जाती है