मिडिल ईस्ट संकट में ऐसे फंसा PAK

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की रणनीति और उसके फैसलों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता करने के बाद पाकिस्तान जिस स्थिति में फंसा, उसका असर अब अफगानिस्तान के आम नागरिकों पर दिखाई दे रहा है. काबुल के एक अस्पताल पर हुए हमले में 400 से अधिक अफगानों की मौत ने इस पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है.