मार्क जुकरबर्ग बनकर रिटायर्ड महिला टीचर से करोड़ों की ठगी

साइबर ठगी के मामले में ठगों ने खुद को मार्क जुकरबर्ग और एलन मस्क से जुड़ा बताकर रिटायर्ड शिक्षिका से 1.57 करोड़ रुपये ठग लिए. स्कूल खोलने और निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया गया. बाद में फर्जी संस्थाओं और फीस के नाम पर लगातार पैसे वसूले गए. पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें 30 लाख रुपये होल्ड कराए गए. पुलिस पूरे गिरोह की जांच में जुटी है.