अब इस राज्य में यूसीसी लाने की तैयारी, समिति ने सौंपी रिपोर्ट

उत्तराखंड (Uttrakhand) के बाद अब गुजरात (Gujarat) में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड – यूसीसी (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार की ओर से बनाई गई विशेषज्ञ समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को सौंप दी है। इससे पहले सरकार ने 4 फरवरी, 2025 को एक 5 सदस्यीय समिति बनाई थी। इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना देसाई (Ranjana Desai) कर रही थीं। समिति ने राज्यभर में अलग-अलग समाज, धर्म और राजनीतिक लोगों से बातचीत की और उनकी राय लेने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की।