Moon Sighting: रमज़ान का पवित्र महीना (Ramadan 2026) अब अपनी विदाई की ओर है और हर किसी को मीठी ईद (Eid al-Fitr) का बेसब्री से इंतजार है। इस्लाम में ईद का यह सबसे बड़ा त्योहार (Eid Celebration) पूरी तरह से चांद के नजर आने (Moon Sighting) पर ही निर्भर करता है। यही कारण है कि नौकरीपेशा लोगों, स्कूलों और आम जनता में ईद की छुट्टी की सटीक तारीख (Eid Holiday Date) को लेकर अक्सर थोड़ा असमंजस बना रहता है। इस बार देश भर में बैंक अवकाश (Bank Holidays) और सरकारी छुट्टियों (Public Holidays) का ऐलान 20 या 21 मार्च के लिए प्रस्तावित है। देश की प्रमुख चांद कमेटियां (Moon Committees) 19 मार्च की शाम को चांद देखने के बाद आधिकारिक घोषणा करेंगी। आइए जानते हैं कि केंद्र, राज्य और बैंकों में अवकाश की क्या स्थिति है।