इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर 70 लाख की चोरी... प्रयागराज में 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चोरी की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है, जिसकी साजिश सोशल मीडिया के जरिए रची गई. इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवती से घर की जानकारी हासिल कर ली गई. इसके बाद आरोपियों ने उसके घर से करीब 70 लाख के जेवरात पार कर दिए. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूरा माल बरामद कर लिया है.