बेंगलुरु के शांग्रीला होटल में कर्नाटक के 45 नए और दूसरी बार चुने गए विधायकों ने एक डिनर मीटिंग की. इनकी मांग है कि मंत्रिमंडल में उन्हें भी जगह दी जाए. ये विधायक अब 26 मार्च को दिल्ली जाकर हाईकमान से मिलेंगे. इससे पहले अनुभवी विधायकों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी दावेदारी पेश की थी.