'मंत्री जी सुनी ले पुकरिया', सपा सांसद का गाना सुन हंस पड़ीं प्रिया सरोज

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान उस समय दिलचस्प नजारा दिखा जब रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल ने अपने क्षेत्र की रेल समस्याओं को अनोखे अंदाज में रखा. उन्होंने सदन में पारंपरिक लोकगीत गाकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ध्यान खींचा, जिसे सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा.