इंस्टाग्राम पर मौत का मैसेज... पुलिस ने 5 मिनट में बचाई जिंदगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने हड़कंप मचा दिया. एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का पोस्ट शेयर कर दिया. इस दौरान पुलिस की नजर उस पोस्ट पर पड़ गई. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए लोकेशन पता की और पांच मिनट में मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ली.