ताला-चाबी का झंझट खत्म, नट और बोल्ट से बना दिया ऐसा जादुई लॉक, जुगाड़ देख इंजीनियर भी रह गए दंग!

भारत में जुगाड़ लगाने वालों की कमी नहीं है और इस वीडियो ने इसे फिर साबित कर दिया है. एक शख्स ने साधारण नट और बोल्ट का इस्तेमाल करके दरवाजे के लिए ऐसा अभेद्य लॉक तैयार किया है, जिसे खोलना हर किसी के बस की बात नहीं है. वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स ने दरवाजे की कुंडी के पास एक बोल्ट को इस तरह फिक्स किया है कि उसे एक विशेष तरीके से घुमाने पर ही दरवाजा खुलता है. बाहर से देखने पर यह किसी को समझ नहीं आएगा कि इसे कैसे खोलना है, क्योंकि इसमें कोई पारंपरिक ताला या चाबी का छेद नहीं है. यह 'देसी इंजीनियरिंग' का एक बेहतरीन नमूना है.