मशीन के आगे मजदूर भी फेल, दीवार पर पलस्तर करने का जुगाड़ देख चौंक जाएंगे आप, मिनटों में चमक गई कोठी!

कंस्ट्रक्शन की दुनिया में तकनीक ने अब शारीरिक श्रम को बहुत आसान बना दिया है. इस वायरल वीडियो में एक ऑटोमैटिक मशीन को दीवार पर बड़ी सफाई से पलस्तर करते देखा जा सकता है, जो काम घंटों में होता था उसे इसने मिनटों में पूरा कर दिया. इस वीडियो में एक कॉम्पैक्ट मशीन को देखा जा सकता है जिसे एक ऑपरेटर कंट्रोल कर रहा है. यह मशीन ईंटों की दीवार पर सीमेंट और रेत के मिश्रण को इतनी बारीकी और सफाई से लगा रही है कि हाथ से काम करने वाले अनुभवी मजदूर भी इसके आगे फीके पड़ जाएं. आम तौर पर एक बड़ी दीवार को पलस्तर करने में कई मजदूरों को घंटों का समय लगता है, लेकिन यह मशीन कुछ ही मिनटों में पूरी दीवार को समतल और चिकना बना देती है. हालांकि, कुछ लोगों का दावा है कि इसे AI से बनाया गया है.