मिट्टी ढो रही थी मां, जमीन पर बैठी दिखी बच्ची, भावुक करने वाला वीडियो वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया

हम लोगों को इतना कुछ भगवान दे देते हैं कि हम उन चीजों के प्रति संतुष्ट और भगवान के एहसानमंद नहीं होते. पर सोचिए कि जिन लोगों के पास ये सुख-सुविधाएं नहीं हैं, उन लोगों पर क्या गुजरती होगी. हाल ही में एक मां और उसकी बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को ये सोचने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर @_aditeee_mahant_ ने पोस्ट किया है जो हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का है. वीडियो में एक मजदूर औरत मिट्टी ढो रही है, और उसके बगल में जमीन पर ही उसकी बच्ची बैठी है. इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)