उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. मेहराना गांव में करीब 70 बीघा सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की. इस दौरान सरकारी जमीन पर लहलहा रही फसलों को जोत दिया गया.