कर्नाटक के बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बोरे में बांधकर कूरियर करने की कोशिश की. यह अजीबोगरीब घटना व्यालिकावल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 4 बजे की है.