शादी में रसगुल्ले को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट

बिहार के नवादा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर दुल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच झगड़ा हो गया. घटना के दौरान मौके पर चीख‑पुकार मच गई और शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लड़की पक्ष के रोहित कुमार ने बताया कि शादी का पूरा इंतजाम दुल्हन पक्ष ने ही किया था. रसगुल्ले की कमी को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई और तभी दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष के हस्तक्षेप से झगड़ा शांत कराया गया. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस मामले पर अपने विचार साझा कर रहे हैं.