Pradyut Bordoloi after Congress resignation: असम विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेता प्रद्युत बोरदोलोई की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गई है। उन्होंने बुधवार को कहा कि वह बहुत दुखी हैं और उनके पास कांग्रेस से इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की असम इकाई में उन्हें बार-बार अपमानित किया गया और वहां काम करने के लिए अनुकूल माहौल नहीं था।