'मैं तुम्हारे 20,000 बच्चे पैदा करना चाहती हूं' एक्ट्रेस की स्पीच पर छिड़ी बहस

ऑस्कर 2026 में ‘हैमनेट’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली जेसी बकली की स्पीच सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गई है. जहां आमतौर पर ऐसे मंचों से राजनीतिक या सामाजिक मैसेज दिए जाते हैं, वहीं जेसी ने मां बनने और अपने परिवार की खुशी पर बात की, जिसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है.