मेरठ में पुलिस ने जिन राहुल कौशिक को फर्जी IAS बताकर गिरफ्तार किया था, अब उन्होंने खुद को 2008 बैच का UPSC पास अधिकारी होने के बहुत सारे सबूत पेश किया है. पुलिस का दावा है कि वह लोगों को आईएएस बनकर गुमराह करते थे. राहुल ने गृह मंत्रालय से जुड़े पहचान पत्र, ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र, डाक विभाग का आईकार्ड भी दिखाकर कार्रवाई करने की बात कही है.