महंगे दामों पर एलपीजी सिलेंडर बेचने और कालाबाजारी की शिकायत के बाद पुलिस ने छापेमारी की जिसमें 105 एलपीजी सिलेंडर मिले जबकि दो गाड़ियों को भी पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई और सिलेंडर और गाड़ियों को जब्त कर आगे की जांच शुरू की गई है.