'अफसर वोट नहीं देंगे, जनता ममता जी को जिताएगी': अखिलेश

बंगाल चुनाव को लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की साजिशों और षडयंत्रों के बावजूद जनता ममता जी को जिताएगी. उन्होंने कहा कि डीजीपी और जिले स्तर के अधिकारियों को हटाने का प्रयास जनता को रोक नहीं पाएगी. जनता बनर्जी जी के पक्ष में मजबूती से मतदान करेगी.