भैंसों के तबेले में चल रही थी गैस एजेंसी, 200 से ज्यादा सिलेंडर जब्त

राजस्थान के कोटपूतली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक घर के भीतर भैंसों के तबेले में अवैध रूप से गैस एजेंसी चलाई जा रही थी. रसद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 100 से ज्यादा भरे और बड़ी संख्या में खाली सिलेंडर जब्त किए हैं.