अस्पताल में चूल्हे पर बन रहा मरीजों का खाना...,गैस सिलेंडर की ऐसी किल्लत

सतना शहर में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत का असर सरकारी अस्पतालों में भी दिख रहा है.यहां सरदार वल्लभभाई पटेल जिला चिकित्सालय में देखने को मिली है जहां गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण मरीजों के लिए बनने वाला भोजन चूल्हे पर लकड़ी जलाकर पकाया जा रहा है.