गंगा नदी पर चिकन बिरयानी खाने वाले 14 युवक गिरफ्तार

वाराणसी में गंगा में नाव पर बैठकर चिकन बिरयानी खाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने 14 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. भारतीय जनता युवा मोर्चा ने धार्मिक भावना आहत करने और गंगा नदी की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया था. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 14 युवकों को पकड़ा है. ये सभी कोतवाली थाना लाए गए हैं जहां उनसे पूछताछ जारी है.