नागपुर में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जहां खेलते-खेलते एक छह साल का मासूम गंदे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. परिजन गहरे सदमे में हैं, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है.