'अठावले जी जा रहे हैं, व्यंग-विनोद जारी रहेगा': PM मोदी

राज्यसभा सांसदों की विदाई पर पीएम मोदी ने कहा कि अठावले जी हमारे बीच सदा बहार हैं. हालांकि वो जा रहे हैं, लेकिन यहां किसी को कोई कमी महसूस नहीं होगी. उनका व्यंग्य और विनोद हमेशा बरकरार रहेगा, जो हम सभी को हंसाता रहेगा. उनकी शैली में व्यंग्य का खास तड़का होता है जो समाज के विभिन्न पहलुओं को बड़ी खूबसूरती से पेश करता है.