Assam Politics: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए होने वाले एक महत्वपूर्ण बीजेपी की बैठक से कुछ घंटे पहले बोरदोलोई बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। वरिष्ठ नेता का चुनावी तैयारियों के बीच पार्टी से इस्तीफा देना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बीजेपी में शामिल होने पर बोरदोलोई ने कहा कि कांग्रेस में उनको घुटन महसूस हो रही थी। उनको अपमान किया जा रहा था।