हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हुआ 'ड्रेस कोड', जानें पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है. इसमें ऑफिस में फॉर्मल और शालीन पोशाक अनिवार्य की गई है और जीन्स व टी-शर्ट पर पूरी तरह रोक लगाई गई है. साथ ही सोशल मीडिया पर बिना अनुमति सरकारी नीतियों पर टिप्पणी और आधिकारिक जानकारी साझा करना मना किया गया है.