कागज की तरह फटी नई सड़क! भ्रष्टाचार का 'लाइव' वीडियो

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से भ्रष्टाचार और लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सरकारी दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं. मैनपाट जैसे पर्यटन क्षेत्र को जोड़ने वाली एक निर्माणाधीन सड़क को ग्रामीण किसी औजार से नहीं, बल्कि अपने नंगे हाथों से उखाड़ रहे हैं.