बैंक पहुंचे किसान का अनोखा विरोध, ढोल पर किया डांस

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक किसान का अनोखा विरोध देखने को मिला. ग्राम चंदवाडा के किसान विजय पाटीदार अपने परिजनों के साथ आईडीएफसी बैंक पहुंचे और बैंक में ढोल पर डांस करने लगे. इस नजारे को देखकर बैंक में मौजूद लोगों हैरान रहे गए.  विजय पाटीदार ने बताया कि उन्होंने बैंक से 13 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड लिया था. उन्होंने करीब एक महीने पहले ही पूरा लोन चुका दिया था. इसके बावजूद बैंक उन्हें एनओसी नहीं दे रहा था. वह पिछले डेढ़ महीने से बैंक में लगातार चक्कर लगा रहे थे, लेकिन हर बार उन्हें नई तारीख दी जा रही थी.