'चोली के पीछे क्या है' पर लड़की का बेहतरीन डांस, लहंगे पर डाला काला चश्मा, आंख मारते ही लूट लिया दिल

सोशल मीडिया पर एक लड़की का स्टेज परफॉर्मेंस वायरल हो रहा है. सफ़ेद लहंगे और लाल ब्लाउज के साथ काला चश्मा लगाए लड़की का वीडियो इन दिनों इंस्टाग्राम फीड पर खूब देखने को मिल रहा है. चोली के पीछे क्या है पर लड़की के स्टेप्स और उसकी अदाएं दोनों ही लोगों का दिल जीत रही है. खासकर लड़की की स्माइल के तो लोग कमेंट में दीवाने होते नजर आ रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर @gautamipatilkalakaar नाम के पेज पर शेयर किया गया. अभी तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है.