आज के समय में सोशल मीडिया लोगों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां लोग अपना टैलेंट दिखाने लगे हैं. चाहे सिंगिंग हो या डांसिंग, सोशल मीडिया पर लोग अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते नजर आते हैं. लेकिन कुछ लोगों का टैलेंट अगर छिपा रहे तो ही बेहतर होता है. ऐसी ही एक सिंगर जो इंस्टाग्राम पर @khushi_singer._11 नाम के पेज पर अपना टैलेंट दिखाती है, का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. खुद को सिंगर बताने वाली इस लड़की ने जब स्टूडियो में अपने गए गाने की रिकॉर्डिंग शेयर की, तो सभी हैरान रह गए. लड़की ने इतना बेसुरा गाया था कि सबसे होश ही उड़ गए. कमेंट में कई लोगों ने लिखा कि उसकी आवाज से कांच तक टूट जाएंगे. हालांकि, इसी बेसुरी आवाज की वजह से उसके वीडियोज को लाखों व्यूज भी मिल जाते हैं.