नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी' को लेकर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत भड़क गईं. उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए अश्लीलता की हदें पार कर दी गई हैं. इस गाने के खिलाफ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नोटिस जारी किया. गाने के हिंदी वर्जन को हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. लेकिन दूसरी भाषा में इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.