रिफाइनरी और गैस फील्ड को निशाना बनाया तो, ईरान ने दी सऊदी, कतर और UAE को धमकी

ईरान ने अपने गैस फील्ड पर हमले के बाद सऊदी अरब, कतर और यूएई के तेल और गैस ठिकानों को निशाना बनाने की धमकी दी है. सरकारी टीवी पर जारी चेतावनी में खास तौर पर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्लांट्स का जिक्र किया गया है. यह बयान क्षेत्र में तनाव बढ़ने के संकेत दे रहा है.