भाई विक्रांत ने बनाई दूरी, भावुक हुईं सेलिना जेटली, बोलीं- मरते दम तक साथ दूंगी

सेलिना जेटली ने अपने भाई विक्रांत जेटली की यूएई में हिरासत को लेकर भावुक बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाई उनसे बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन वह उनके साथ खड़ी रहेंगी. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका बंद कर दी है. सरकार की ओर से अब तक नौ बार कांसुलर एक्सेस दिया जा चुका है.