पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस अपनी मजबूत जमीन बचाने की कोशिश में है तो वहीं बीजेपी उन कमजोर कड़ियों को तलाश रही है, जहां सेंध लगाई जा सके. 294 सीटों के विश्लेषण से साफ पता चलता है कि आगामी चुनाव में असली मुकाबला उन सीटों पर है जो किसी का स्थायी गढ़ नहीं हैं.