'काली पट्टी बांध कर मनाएं ईद', आजम खान की अपील पर भड़के मौलाना

ईरान-इजरायल मुद्दे पर विरोध के बीच आजम खान के काली पट्टी बांधकर ईद मनाने के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि ईद खुशी का दिन है, इसे ग़म में न बदलें और कोई प्रदर्शन न करें. मुसलमानों से सिर्फ दुआ करने की अपील की गई. साथ ही ज्यादा भीड़ होने पर मस्जिदों में कई बार नमाज़ कराने की सलाह दी गई, ताकि सड़कों पर नमाज़ और किसी विवाद से बचा जा सके.